सास के लिए बहू ने छोड़ा मैदान
खटीमा: निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बहू ने सास के लिए चुनाव मैदान छोड़ दिया। सास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में है। नाम वापसी के दिन सोमवार को अध्यक्ष पद की दो व सदस्य के एक उम्मीदवार ने चुनाव से कदम वापस खींच लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य के 42 प्रत्याशी ताल ठोकने के लिए मैदान में डटे हैं।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष पद की उम्मीदवार कहकशां बेगम व पूनम गुप्ता ने मैदान छोड़ दिया। कहकशां की सास सुरैया बेगम कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उन्होंने सास के लिए चुनाव न लड़ने का एलान किया। अब अध्यक्ष पद पर भाजपा की नीरू अग्रवाल, बसपा की अनीसा बेगम, कांग्रेस की सुरैया बेगम व निर्दलीय प्रत्याशी अंशु रमेश जोशी चुनाव मैदान में रह गई हैं।
वार्ड-1 से सदस्य प्रत्याशी अमित कुमार ने भी पर्चा वापस ले लिया। अब वार्ड में पांच प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें आरिफ, मनोज वर्मा, मीराज अली, सलमान, संजीव शामिल हैं। वार्ड-2 में जीशान अहमद व राशिद हुसैन के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड-3 से आबिदा खातून, गजाला, वकीलन, आयशा, वार्ड-4 से अभिषेक, पंकज सिंह, रमेश, राजकुमार, रीतेश, वार्ड-5 से अनिल अग्रवाल, कृष्णा सोनकर, रियासत अली, सुनील कुमार, वार्ड-6 से अशोक सिंह, प्रकाश चंद, विश्वनाथ यादव, वेदप्रकाश, सुरेश सिंह, श्रीकांत सिंह, वार्ड-7 से आनंदी देवी, फरीदा, शिल्पा सक्सेना, सावित्री देवी, सुनीता देवी, सावित्री, वार्ड-8 से कांग्रेस की नत्थो देवी, निर्दलीय मीना देवी, मिथिलेश चुनाव लड़ेंगी। वार्ड-9 से सबसे अधिक सात प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनमें कांग्रेस के संतोष कुमार, निर्दलीय अंकुश त्यागी, गौरशंकर अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, मोहनलाल अग्रवाल, विमल कुमार, हरीशंकर रस्तोगी शामिल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर