लगातार बारिश से हर दिन एक मीटर बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से टिहरी बांध की झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में झील का स्तर तीन मीटर तक बढ़ गया है।
नई टिहरी, [जेएनएन]: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से टिहरी बांध की झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में झील का स्तर तीन मीटर तक बढ़ गया है। शुक्रवार को जलस्तर 788.55 मीटर तक पहुंच गया है।
बारिश के चलते भिलंगना व भागीरथी नदी में पानी बढ़ रहा है। इसका असर टिहरी बांध की झील में भी दिखाई दे रहा है। झील का जलस्तर प्रत्येक दिन एक मीटर बढ़ रहा है। 27 जुलाई को जहां झील का जलस्तर 786.10 मीटर तक था, वहीं 28 जुलाई को 787.55 मीटर तक चला गया। अब झील का जलस्तर 788.55 मीटर तक पहुंच गया है।
PICS: उत्तरकाशी में बादल फटा, यमुनोत्री हाईवे 240 मीटर बहा
जुलाई की शुरूआत में टिहरी में बारिश न होने से जलस्तर में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हो रही थी, लेकिन जैसे ही बारिश शुरू हुई उसके बाद झील के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जलस्तर के 830 के ऊपर पहुंचने के बाद खतरे का निशान शुरू हो जाता है।
वर्ष 2010 में झील का जलस्तर 832 तक पहुंच गया था। इस कारण झील के आस-पास के क्षेत्रों में भूस्खलन शुरू हो गया था। फिर से टिहरी में बारिश होने पर झील के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी की संभावना है।
पढ़ें:-टिहरी में 25 सड़कें बंद, पार्किंग के मलबे में दबी तीन कार
24 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा। वहीं नई टिहरी-भागीरथीपुरम मुख्य मार्ग पांखर खाल के पास पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। इससे छात्रों व कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिले में अभी तक ग्रामीण क्षेत्र की 24 सड़कें बंद पड़ी हैं।
पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त