पड़ोसी युवक ने किशोरी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म
टिहरी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टिहरी, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते रोज क्षेत्र के एक गांव में मनीष (22 वर्ष) नामक युवक पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के घर में घुस आया। यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो किशोरी ने मां को सारी बात बताई।
पढ़ें: बेहोश कर बनाए शारीरिक संबंध, क्लिपिंग भी बनाई; फिर करने लगा ब्लैकमेल
परिजनों ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को आज सुबह गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, किशोरी का मेडिकल कराया गया।
पढ़ें: महिला से छेड़छाड़ के बाद मनचला कांग्रेसी नेता के धरने में बैठा, जानिए कैसे पकड़ा पुलिस ने