खाई में गिरी अल्टो, तीन की मौत, दो गंभीर घायल
टिहरी जिले के प्रखंड कीर्तिनगर के लक्षमोली गांव के पास आज सुबह अल्टो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। अल्टो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
नई टिहरी। टिहरी जिले के प्रखंड कीर्तिनगर के लक्षमोली गांव के पास आज सुबह अल्टो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। अल्टो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
घटना के अनुसार, टिहरी जिले के प्रखंड कीर्तिनगर के लक्षमोली गांव के पास आज सुबह छह बजे अल्टो संख्या यूके07आर7668 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एक बालक की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे लेकर देहरादून ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला।
दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में दौलतराम (45 वर्ष) पुत्र चिंतामणि निवासी छाम, जोतराम (75 वर्ष) पुत्र मुकुंदराम निवासी सौउरू और लोकनंद (54 वर्ष) पुत्र सदानंद निवासी बसोली शामिल हैं।
इसके अलावा बसंती देवी(45 वर्ष) पत्नी लोकनंद और उसका 11 वर्षीय पुत्र मयंक शामिल हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है। मयंक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पढ़ें-बस खाई में गिरी, 20 यात्रियों की मौत