कांग्रेसियों ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि
जागरण टीम, गढ़वाल: 53 वीं पुण्यतिथि पर प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू का कांग्रेसियों न
जागरण टीम, गढ़वाल: 53 वीं पुण्यतिथि पर प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू का कांग्रेसियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। मौके पर देश के विकास में दिए गए उनके योगदान पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
नई टिहरी में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पुष्प अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष सूरज राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रमोला, याकूब, दर्शनी रावत, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद थे। वहीं श्रीनगर में कांग्रेसियों ने डालमियां धर्मशाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट हिमांशु अग्रवाल, भूपेंद्र पुंडीर, पालिका सभासद भगत डागर, सुधांशु नौडियाल, हीरालाल जैन आदि कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। उधर, पौड़ी में भी पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, एसपी रतूड़ी, रेखा भंडारी, एसपी धस्माना, राहत हुसैन, बीरेंद्र रावत, पदमेंद्र बिष्ट, सुमंत नेगी, विनोद बिष्ट, ¨पकी देवी आदि मौजूद थे।