पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
देवप्रयाग: नगर पंचायत ने पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र में पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:40 PM (IST)
देवप्रयाग: नगर पंचायत ने पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र में पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने पॉलीथिन सहित प्लास्टिक व थर्माकाल से बनी सामग्री रखने पर 15 दुकानदारों चालान कर 48 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।
शुक्रवार को नगर पंचायत देवप्रयाग के अधिशासी अधिकारी विनोदलाल शाह एवं एसआई अर्जुन ¨सह की अगुआई में बस स्टेशन से मेन बाजार तक पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में सिपाही संदीप बडोनी, समीर रतूड़ी, निकाय कर्मी मनीष भट्ट आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें