लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध
नैनबाग : थत्यूड़ में आयोजित रामलीला के ग्यारहवें दिन लक्ष्मण शक्ति के बाद मेघनाद वध का मंचन किया गया।
नैनबाग : थत्यूड़ में आयोजित रामलीला के ग्यारहवें दिन लक्ष्मण शक्ति के बाद मेघनाद वध का मंचन किया गया।
आदर्श रामलीला कमेटी थत्यूड़ की ओर से आयोजित रामलीला में रावण ने विभीषण को लंका से भगा दिया। तब उसने भगवान राम की ली और रावण का भेद खोला। लक्ष्मण व मेघनाद के युद्ध में मेघनाद लक्ष्मण को मूर्छित कर देते हैं, तब हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आते हैं। इसके बाद फिर लक्ष्मण व मेघनाद के युद्ध होने पर मेघनाद मारा गया। रामलीला देखने के लिए आस पास के गांव की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके जिला पंचायत सदस्य, जमुना नौटियाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष गजे सिंह असवाल, प्रधान गोविंद सिंह असवाल, शांति प्रसाद चमोली, कमल किशोर नौटियाल, विनोद राणा, बिरेन्द्र सिंह चंदेल आदि उपस्थित थे। रामलीला का संचालन सुनील सजवाण ने किया।