राम राज्याभिषेक पर उमड़ी दर्शकों की भीड़
नई टिहरी: बौराड़ी स्टेडियम में नवयुवक अभिनय श्रीराम-कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम
नई टिहरी: बौराड़ी स्टेडियम में नवयुवक अभिनय श्रीराम-कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। राज्याभिषेक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामलीला मंचन की शुरुआत राम, लक्ष्मण और माता सीता के लंका वापसी से होती है। तीनों के अयोध्या पहुंचने पर चहुं ओर खुशियां छा गई। इस मौके पर राम-भरत मिलाप का मंचन भावपूर्ण रहा। इसके बाद धूमधाम से राम राज्याभिषेक किया गया। रामलीला समापन पर पात्रों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष गिरीश घिल्डियाल और संरक्षक राकेश राणा ने रामलीला के सफल आयोजन पर पात्रों व नगरवासियों का धन्यवाद दिया। रामलीला में संगीत पक्ष में निर्मल कुमार, व नंद कुमार ने सहयोग दिया है। इस अवसर पर निर्देशक अनुराग पंत, अनुज उनियाल, सच्चिदानंद पाडेय, देशभूषण जोशी, सतीश थपलियाल, कमल सिंह महर, रचना उनियाल, मंजली आर्य आदि मौजूद थे।