आशा कार्यकत्रियों ने बताया संघर्ष की जीत, बांटी मिठाई
नई टिहरी: पिछले 77 दिनों से मानदेय वृद्धि के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों ने कैब
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 07:50 PM (IST)
नई टिहरी: पिछले 77 दिनों से मानदेय वृद्धि के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों ने कैबिनेट बैठक में मुहर लगने पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। कार्यकत्रियों ने इसे आशाओं के संघर्ष की जीत बताया।
जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने आशा संगठन की जिलाध्यक्ष आशा भट्ट को जूस पिलाकर व मिठाई खिलाकर धरने को समाप्त कराया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर भी मौजूद थे। आशा संगठन की अध्यक्ष आशा भट्ट ने इसे आशा कार्यकत्रियों की एकजुटता व संघर्ष का फल बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें