Move to Jagran APP

कूड़ा निस्तारण में 'वन' का पेच

संवाद सहयोगी, चम्बा: नगर पालिका चम्बा के लिए कूड़ा निस्तारण करना चुनौती बनता जा रहा है। उसे अभी तक ट्

By Edited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 05:51 PM (IST)
कूड़ा निस्तारण में 'वन' का पेच

संवाद सहयोगी, चम्बा: नगर पालिका चम्बा के लिए कूड़ा निस्तारण करना चुनौती बनता जा रहा है। उसे अभी तक ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। इससे कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पालिका ने जगह का चयन तो किया लेकिन वन विभाग की ओर से एक साल बाद भी एनओसी नहीं मिल पाई।

loksabha election banner

नगर पालिका चम्बा यूं तो कई समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या कूड़ा के निस्तारण की है। पालिका गठन के चौबीस साल बाद भी ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जगह नहीं मिल पाई है, जिससे कूड़े का निस्तारण दिनों-दिन चुनौती बनता जा रहा है। चम्बा जब वर्ष 1992 में नगर क्षेत्र बना था, तब से ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाशी जा रही है लेकिन अभी तक जगह उपलब्ध नहीं हो पाई है।

विदित हो कि नगर पालिका इससे पूर्व नागणी, स्यूटा, पाली, गुल्डी तो कभी बादशाहीथौल आदि जगहों पर कूड़ा डालती रही है, लेकिन हर जगह लोगों ने कूड़ा डालने का विरोध किया। वर्ष 2013 में पालिका ने नैल गांव के पास निजी भूमि क्रय की थी और जैसे ही वहां ट्रेचिंग ग्राउंड बनाना शुरू किया तो लोगों ने उसका विरोध शुरु कर दिया। इससे पालिका को क्रय की गई भूमि का सौदा रद करना पड़ा। वर्तमान में तल्ला चम्बा में जगह का चयन किया गया है, लेकिन वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिल पाई है।

यह है वर्तमान स्थिति

वर्तमान में पुरानी टिहरी रोड पर जहां कूड़ा डाला जा रहा है, वहां चारों ओर बस्ती है। रोजाना करीब दस कुंतल कूड़ा एकत्र किया जाता है, लेकिन कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को गंदगी से जूझना पड़ता है। बरसात होने पर कूड़ा बहकर लोगों के घरों व दुकानों तक चला जाता है। रास्ता चलने वाले लोगों को भी गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। कूड़ा खुले में पड़ा होने के कारण इससे दुर्गंध फैलती है। ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए पालिका ने डेढ़ वर्ष पूर्व तल्ला चम्बा में जगह का चयन किया। लेकिन इसके लिए अभी तक वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिल पाई है, जिस कारण समस्या बरकरार है।

यह हैं नियम

ट्रेचिंग ग्राउंड का निर्माण नगर, वन क्षेत्र, नदी व जलस्रोतों और मंदिर आदि जगहों से दूर होना चाहिए। खास बात यह है कि इसके लिए ऐसी भूमि होनी चाहिए, जहां बीस से अधिक वर्षो तक कूड़ा डाला जा सके। इसके लिए वन विभाग से एनओसी के अलावा पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति जरूरी है।

कूड़ा निस्तारण समस्या जरूर है, लेकिन पालिका यदि इस कार्य को प्राथमिकता दे तो समस्या का समाधान हो सकता है। इस मामले में गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। व्यापारी नगर पंचायत का सहयोग करने को तैयार है।

संजय बहुगुणा,

अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल।

पालिका ने ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने के लिए तल्ला चम्बा में सरकारी भूमि का चयन किया है, लेकिन अभी वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस पर कार्रवाई होगी।

विक्रम सिंह पंवार

अध्यक्ष, नगर पंचायत चम्बा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.