मां की डांट से घर से भागी लड़की
कंडीसौड़: घर से नाराज हो कर भागी हुई लड़की को राजस्व पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परि
कंडीसौड़: घर से नाराज हो कर भागी हुई लड़की को राजस्व पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों ने शुक्रवार देर सायं कमांद क्षेत्र राजस्व पुलिस को बताया कि राइंका कमांद के खेल मैदान के पीछे उन्हें अनजान लड़की दिखी है। जिस पर राजस्व उप निरीक्षक सतीश बिजल्वाण एवं सुरेश मोहन ने होमगार्ड प्रीतम बिष्ट व अनुसेवक उमादत्त डोभाल के साथ खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें झाड़ियों में 15 वर्षीय लड़की छुपी हुई मिली। वह उसे कमांद चौकी लाया गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर गुरूवार सायं घर से भाग गई थी। उसने बताया कि रात को वह पास के गांव के खाली मकान में रही और फिर कमांद गांव की तरफ आ गई। उसने अपना पता टिहरी तहसील की जुआ पट्टी क्षेत्र गांव बताया। राजस्व उप निरीक्षक सतीश बिजल्वाण ने बताया कि शुक्रवार रात ग्राम प्रधान व परिजनों से संपर्क कर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।