कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप
चम्बा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाय
चम्बा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बैठक की सूचना नहीं देने पर रोष जताया।
रविवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी के विधानसभा प्रभारी ओपी चौहान और सह-प्रभारी सुरेन्द्र रांगड़ ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब दायित्व देने की बात आई तो चम्बा क्षेत्र के वरिष्ठ व जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। इस मौके पर एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल ने कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना नही दी जाती है। मात्र चुनाव के वक्त याद किया जाता है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र रमोला, प्रदेश सचिव सूरज राणा, हरिप्रसाद सकलानी, दर्मियान चंद रमोला आदि मौजूद थे।