जिले के 29 इंटर कॉलेजों को मिले प्रधानाचार्य
संवाद सहयोगी, नई टिहरी : वर्षो के इंतजार के बाद आखिरकार कई इंटर कॉलेजों के लिए अच्छी खबर आई है। कुछ
संवाद सहयोगी, नई टिहरी : वर्षो के इंतजार के बाद आखिरकार कई इंटर कॉलेजों के लिए अच्छी खबर आई है। कुछ दिन पूर्व जारी हुए प्रधानाचार्यो की सूची में जिले के 29 इंटर कॉलेजों को नियमित प्रधानाचार्य मिल गए हैं। टिहरी जिले में साठ प्रतिशत से भी अधिक प्रधानाचार्य के पद खाली चल रहे थे। उम्मीद है विद्यालयों को प्रधानाचार्य मिलने से शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा।
हाल ही में जारी हुई प्रधानाचार्यो की सूची में 250 में से 29 प्रधानाचार्य टिहरी जिले को मिले हैं। सबसे ज्यादा पद टिहरी जिले को ही मिले हैं। इंटर कॉलेजों को प्रधानाचार्य मिलने से विभाग को भी राहत मिली है। अभी तक आधे से ज्यादा पद रिक्त चल रहे थे। इसकी वजह से विद्यालयों को प्रभारी प्रधानाचार्य से ही काम चलाना पड़ रहा था। मुख्य शिक्षाधिकारी टिहरी गढ़वाल डीसी गौड़ का कहना है कि प्रधानाचार्यो की जो सूची जारी की गई है, उसमें टिहरी जिले को भी प्रधानाचार्य मिले हैं। इससे विद्यालयों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही विद्यालयों में व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
यहां मिले प्रधानाचार्य
राइंका चंबा, राइंका नरेंद्रनगर, बालिका इंका थत्यूड़, बालिका इंटर कालेज लंबगांव, राइंका जाजल, राइंका छाम, पुर्वाल गांव, अखोड़ी, पटागली, रणसोलीधार, पावकी देवी, जाखणीधार, पुर्वाला, आक्षरीकुंड, बिनकखाल, अखोड़ी।