रसोई घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
घनसाली: जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत दोणी वल्ली में 55 वर्षीय सुबधा देवी पत्नी रतन सिंह
घनसाली: जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत दोणी वल्ली में 55 वर्षीय सुबधा देवी पत्नी रतन सिंह रसोई में खाना बना रही थी। शाम सात बजे तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान अचानक उनके मकान के पीछे लगा पेड़ टूट कर रसोई घर के ऊपर आ गिरा। इससे रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में खाना बना रही सुबधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी की गर्दन व पीठ पर गंभीर चोटें आई। रसोई घर के अंदर परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। पेड़ गिरने के बाद बगल के कमरे से परिजन रसोई की ओर दौड़ पड़े जहां घायल महिला पड़ी थी। घायल महिला को आनन-फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया। जहां महिला ने रात्रि दो बजे के करीब उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पीएचसी के चिकि त्सा अधिकारी डॉ. संदीप रमोला ने बताया कि महिला को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका काफी खून बह गया था।