Move to Jagran APP

शांति बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

नई टिहरी : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्ती

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 05:15 PM (IST)
शांति बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

नई टिहरी : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब शांति प्रसाद भट्ट के हाथ में जिला कांग्रेस की कमान आ गई है।

loksabha election banner

रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहे शांति प्रसाद भट्ट को पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया गया है। पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने के बाद शांति प्रसाद भट्ट ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि जिले के चार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए गए हैं। इससे जिले और प्रदेश में कांग्रेस और मजबूत होगी। जल्द ही सभी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में मुरारी लाल खंडवाल, रघुवीर राणा, रुकम बिष्ट, विजय गुसांई, खुशीलाल, विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.