Move to Jagran APP

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ली शपथ

चम्बा : उद्योग व्यापार मंडल चम्बा इकाई के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। नव निर

By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 04:01 PM (IST)
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ली शपथ

चम्बा : उद्योग व्यापार मंडल चम्बा इकाई के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यटन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक दिनेश धनै ने शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्कृति विभाग की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

loksabha election banner

गुरुवार को चम्बा में उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारी संजय बहुगुणा ने अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह राणा ने सचिव और गोपाल बहुगुणा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की टीम के कलाकार लोकगायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं, रुचि सेमवाल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, चम्बा अध्यक्ष संजय बहुगुणा, राजेंद्र राणा, सभासद शक्तिप्रसाद जोशी, अरविंद बहुगुणा, रुकम सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह राणा, लोकेंद्र राणा, उत्तम रावत, जय सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.