अनशनकारी का वजन घटा
संपर्क सूत्र कीर्तिनगर: मलेथा गांव की महिलाओं के हौसले बुलंद है। सीता देवी पिछले नौ दिनं से अनशन पर
संपर्क सूत्र कीर्तिनगर: मलेथा गांव की महिलाओं के हौसले बुलंद है। सीता देवी पिछले नौ दिनं से अनशन पर बैठी है, उनका वजन करीब छह किलो कम हो गया है व डाक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें भोजन व तरल पदार्थ के सेवन की सलाह दी है।
अनशनकारी का कहना है कि जब तक क्रशरों को बंद नहीं किया जाता है वह अनशन पर डटी रहेंगी। इस मौके पर प्रधान शूरबीर सिंह बिष्ट, व देव सिंह नेगी, समीर रतूड़ी ने कहा कि माधो सिंह भंडारी के नाम व उसके इतिहास से जुड़ी मलेथा की धरती की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण तब तक अनशन पर बैठते रहेंगे जब तक कि शासन द्वारा क्रशरों को बंद करने का शासनादेश जारी नही किया जाता है। इस मौके पर सीता देवी के अनशन के समर्थन में ग्राम प्रधान शूरबीर बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह रावत, देवेश्वरी देवी, सत्येश्वरी देवी, चंद्रा बिष्ट क्रमिक उपवास पर बैठे रहे।
गांव में बरात, धरना स्थल पर गुजर रही रात
मलेथा के के ग्रामीण खासकर महिला अपनी जमीन को बचाने के लिए समर्पित हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव में दो दिन बाद शादी है जिसके लिए पहले घर पर दाल पिसाई की जाती है लेकिन ग्रामीणों के द्वारा घर पर दाल पिसाई की रस्म मात्र की गयी व सारी दाल धरना स्थल के पास एक मकान के छत में पीसी जा रही है। महिलाएं धरने के साथ-साथ दाल पिसाई में जुटी है।