चम्बा-ऋषिकेश मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा
संवाद सहयोगी, चम्बा: ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है, इसस
संवाद सहयोगी, चम्बा: ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है, इससे खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की है।
ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से ऊपर की ओर कई जगहों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे रहे हैं। आमसेरा, बेमुण्डा, ताक्षला, बिडोन आदि जगहों पर पहाड़ी से बिना बारिश के भी रूक-रूककर मलबा और पत्थर गिर रहा है। इससे दुकानों के अलावा सड़क पर चल रहे वाहनों को खतरा बना हुआ है।
पिछले साल से इन जगहों पर भूस्खलन होता आ रहा है। बरसात में उक्त पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। सबसे अधिक परेशानी आमसेरा व बिडोन में है। पहाड़ी के ऊपर बिडोन गांव के कई परिवारों को खतरा है तो नीचे मार्ग बाधित होने की समस्या भी बनी हुई है। क्षेत्र के भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि बिना बारिश के भी मलबा गिर रहा है। उन्होंने सीमा संगठन के कमांडेड को पत्र भेजकर इन जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।