खुमानी के पेड़ों पर समय से पहले खिले फूल
चम्बा : इसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कहें या कुछ और लेकिन खुमानी के पेड़ों पर इस समय फूलों का आना चौ
चम्बा : इसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कहें या कुछ और लेकिन खुमानी के पेड़ों पर इस समय फूलों का आना चौंकाने वाला जरूर है। आजकल कई खुमानी के पेड़ों पर फूल निकले हुए हैं।
चम्बा के दिखोलगांव में खुमानी के पेड़ों पर इस समय फूलों को देखा जा सकता है। खास बात यह है कि खुमानी के जिन पेड़ों पर फूल निकले हैं वो कोई नई विकसित की गई प्रजाति के पेड़ भी नहीं हैं वे तो पारंपरिक खुमानी के वे पेड़ हैं जिन पर फरवरी माह के बाद ही फूल आते हैं। लेकिन, इस समय उन पर फूल आने से लोग अचंभित हैं। ग्रामीण गंभीर सिंह तोपवाल, उदय सिंह आदि का कहना है कि हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। इससे पहले तो सीजन में ही फूल आते थे, लेकिन इस बार अक्टूबर माह में फूलों का आना चौंकाने वाला है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शुभ नहीं है यह तो प्रकृति के खिलाफ है। इस बारे में उद्यान विशेषज्ञ डीएस नेगी का कहना है कि यह कुछ हद तक जलवायु परिवर्तन के कारण भी हो रहा है जिससे कुछ पेड़ों पर फूल आ जाते हैं। तापक्रम अधिक होने के कारण ऐसा होता है।