रैली के जरिये महिलाओं को करेंगे जागरूक
नई टिहरी : बेटी बचाओ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा तीन सितंबर को जिला मुख्यालय में कन्या भ्रूण हत्या व महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरुकता रैली निकालेगी।
मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि देश में बढ़ रहे अपराध व घटता लिंगानुपात चिंता का विषय बना हुआ है। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसको देखते हुए बेटी बचाओ अभियान के तहत तीन सितंबर को जिला मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद गांव स्तर पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष सकलानी ने बताया कि इस माह में जन्मी बेटियों की माता को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए अभियान में उन्हें इस ओर जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, कुसुम चौहान, लीला रमोला, सरिता भट्ट, मनोज नकोटी, कुसुम सेमवाल, कमला आदि उपस्थित थे।