निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 05:57 PM (IST)
नई टिहरी : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में 'भारतीय संविधान की सम्प्रभुता व एकता को अक्षुण्ण व सुरक्षित रखने में मौलिक कर्तव्यों की भूमिका' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विनोद कुमार गुप्त ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास को यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों की बात करते है, लेकिन उनके मौलिक कर्तव्य क्या हैं, उन्हें इसका ज्ञान होना जरूरी है। कहा कि प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में डॉ. इंदु तिवारी, जिला न्यायालय के डीके आर्य ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें