रुद्रप्रयाग में मैक्स वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग में बरातियों को लेकर लौट रही एक मैक्स गाड़ी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: देर रात रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर आगे चोपड़ा के समीप उर्खोली गांव से 200 मीटर पहले बरातियों को लेकर लौट रही एक मैक्स खाई में जा गिरी। इसमें हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।
रुद्रप्रयाग के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ। एक मैक्स वाहन बरात लेकर जखोली ब्लॉक के सोरखोली गांव से उर्खोली लौट रही थी। रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर आगे चोपड़ा के समीप उर्खोली गांव से 200 मीटर पहले मैक्स अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।
सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में दम तोड़ा। चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे।
वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार देर रात्रि रुद्रप्रयाग जिले में चोपता में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रित को एक लाख रुपये, गम्भीर घायलों को 50 हजार रुपये व सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत
यह भी पढ़ें: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे