गैरोला अध्यक्ष व बत्र्वाल बने मिनिस्ट्रीयल संघ के महामंत्री
रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएसन के तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएसन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें एमपी गैरोला अध्यक्ष व मानवेन्द्र बत्र्वाल को एक बार फिर से महामंत्री चुना गया।
जिला मुख्यालय में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश कुमार टम्टा ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की पूर्व से उपेक्षा की जाती रही है। कहा कि बीते दो वर्षो में आई जागरुकता के कारण कर्मचारी अपनी हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा एसएस रौथाण संरक्षक, राजेश पुरोहित कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह व अरुणा राणा धर्मवाण उपाध्यक्ष, जयदीप सिंह प्रचार मंत्री, विजयपाल सिंह सांस्कृतिक मंत्री चुना गया। इसके साथ ही ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अगस्त्यमुनि के लिए नरेन्द्र सिंह नेगी अध्यक्ष, राकेश त्रिपाठी महामंत्री, जखोली में नरोत्तम सिंह नेगी अध्यक्ष, विश्वनाथ परमार महामंत्री एवं ऊखीमठ में लक्ष्मी प्रसाद भट्ट अध्यक्ष व भूपेन्द्र सिंह को महामंत्री चुना गया।