गुप्तकाशी में मैक्स खाई में गिरी, दो घायल
गुप्तकाशी: गौरीकुंड हाईवे पर एक मैक्स वाहन आश्रम के पास खाई मेंजा गिरा। इसमें चालक समेत दो लोग घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 07:50 PM (IST)
गुप्तकाशी: गौरीकुंड हाईवे पर एक मैक्स वाहन आश्रम के पास खाई मेंजा गिरा। इसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस एवं 108 की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुप्तकाशी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को गुप्तकाशी से नारायणकोटी की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अचानक आश्रम के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार हरीश गैरोला निवासी नाराणकोटी, रुद्रप्रयाग एवं जयपाल नेगी निवासी खुमेरा, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। स्थानीय सूचना मिलने के बाद पुलिस व 108 सेवा मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को खाई से निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें