यात्रा व्यवस्थाएं बेहतर कर रही सरकार: पर्यटन मंत्री
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में देश
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में देश विदेश से यात्री पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा कठिन है, कष्ट सह कर ही भोले बाबा के दर्शन होते हैं।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि अपेक्षा से कई गुना अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। आपदा के बाद जिस तरह इस बार यात्री उमड़ रहे हैं, उससे कुछ समस्याएं भी आई हैं, लेकिन सरकार हर संभव प्रयास कर समस्याओं को दूर कर रही है। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में 16 किमी का पैदल सफर है, इसलिए यहां यात्रियों को दिक्कतें होना स्वाभाविक है। सरकार यात्रियों की सुविधा को हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर विधायक भरत ¨सह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
वहीं, रुद्रप्रयाग से वापसी के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार सांय कुछ देर के लिए श्रीनगर में रुके। टूरिस्ट विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भाजपा श्रीनगर मंडल की मांग पर उन्होंने ¨सचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि केदार मोहल्ले में अलकनंदा नदी तट पर जो सुरक्षा दीवार बनायी गयी है उसके पीछे की खाली जगह पर कंक्रीट, मिट्टी व बोल्डर से भरान किया जाए। ¨सचाई मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत के साथ वह शुक्रवार को मौके पर जाकर इस कार्य को सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराएं।