ड्यूडी जिला उपाध्यक्ष व सतेंद्र बने मीडिया प्रभारी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भाजपा रुद्रप्रयाग संगठन की बैठक में नये कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भाजपा रुद्रप्रयाग संगठन की बैठक में नये कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर प्रभावी होनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा हाईकमान के निर्देशों के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेश ड्यूडी को जिला उपाध्यक्ष व सतेंद्र बत्र्वाल को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नगर रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला संगठन की बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष व जिला संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि पार्टी से नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया है। साथ ही पार्टी प्रकोष्ठ संयोजकों, विभाग प्रमुखों एवं प्रकल्प प्रमुखों से पार्टी के कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ पर जैसे स्वच्छता कार्यक्रम किया जा सकता है। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कैशलेस के संबंध में क्षेत्रीय जनता को जागरूक किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष महेश ड्यूडी, जिला मंत्री राजेश बगवाडी व राजेन्द्र बिष्ट, किसान मोर्चे अध्यक्ष देवी प्रसाद थपलियाल, सह मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, शिक्षक प्रकोष्ठ पर सर्वेश चन्द्र भटट, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पर विक्रम राणा, विधि प्रकोष्ठ पर वीरेन्द्र रावत, सहकारिता प्रकोष्ठ पर शैलेन्द्र भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र चौहान, सह संयोजक विक्रम नेगी व राजेन्द्र नेगी, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ पर अनुसूया प्रसाद, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पर विक्रम कप्रवान, पंचायत प्रकोष्ठ पर भगवान ¨सह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।