कथा श्रवण से होता है कष्टों का निवारण: मैठाणी
गुप्तकाशी: मां दुर्गा मंदिर फेगू में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमदद देवी भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक व्
गुप्तकाशी: मां दुर्गा मंदिर फेगू में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमदद देवी भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक व्यास आचार्य बृजमोहन मैठाणी ने कहा कि कथा श्रवण करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। इसलिए सभी लोगों को कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए।
17 अप्रैल से आठ गांव एवं तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से मां दुर्गा मंदिर फेगू में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। प्रत्येक दिन पुजारी द्वारा मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। छठवें दिन कथावाचक आचार्य बृजमोहन मैठाणी ने कहा कि भगवान राम ने भी मां की नौ दिनों तक अराधना की थी। जिसके बाद ही उनके कष्ट दूर हुए थे।
कथा सुनने को बष्टी, डमार, टेमरिया बल्ला, टेमरिया पल्ला, बरम्बाडी, फेगू, नागजगई, तिनसोली से भी बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश शुक्ला ने बताया कि 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ ही कथा का समान होगा।