रुद्रप्रयाग पालिका क्षेत्र में एनजीटी के आदेश हवा
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पालिका रुद्रप्रयाग में एनजीटी के आदेश को धता बताकर धड़ल्ले से पॉलीथिन
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: नगर पालिका रुद्रप्रयाग में एनजीटी के आदेश को धता बताकर धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। इससे नमामि गंगे योजना भी रफ्तार पकड़ती नजर नहीं आ रही है। वहीं नगर पालिका पॉलीथिन पर बैन लगाने के लिए कारगार कदम नहीं उठा रही है।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग में दावों के बाद भी एनजीटी के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। नहीं पालिका पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर संजीदा दिख रही है। पालिका ने बीते फरवरी में कुछ दिन जरूर छापामार कार्रवाई कर पॉलीथिन जब्त की। पालिका ने 15 फरवरी तक पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की चेतावनी सभी व्यापारियों को दी। मगर इसके बाद स्थिति ढाक के तीन पात वाली हो गई। नगर पालिका क्षेत्र में सभी दुकानों में धड़ल्ले से पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने से बच रहा है।
नगर में पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित है। इसको लेकर समय-समय पर छापामारी अभियान चलाया जाता है। अब फिर से अभियान शुरू कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कर अर्थदंड वसूला जाएगा।
एमएल शाह, ईओ, नगर पालिका रुद्रप्रयाग