धूमधाम से मनायी जाएगी गांधी जयंती
रुद्रप्रयाग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को आज जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सम
रुद्रप्रयाग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को आज जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समस्त कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करेगी। एडीएम राहुल गोयल ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय झंडा फहराने क साथ ही राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके बाद गांधी जी के चित्र का अनावरण कर उस पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे तथा उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद समस्त शिक्षण संस्थाओं में स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकाली जाएगी। इसके लिए राइंका रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ ही विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान जिले की समस्त मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।