764 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: बुधवार को 764 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: बुधवार को 764 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि सोनप्रयाग से 306 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।
बरसात के बाद केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। बुधवार को पूरे दिनभर कुल 764 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। जिसमें 456 पुरुष, 275 महिलाएं, 29 बच्चे, चार विदेशी शामिल रहे। कपाट खुलने से अब तक 2,85,959 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि सोनप्रयाग से 306 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एक से
ऊखीमठ : ऊखीमठ स्थित भोलेश्वर मंदिर में प्रथम नवरात्र यानि एक अक्टूबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
भोलेश्वर महादेव के महंत सुरेद्र गिरी महाराज बताया कि यह भागवत कथा पहले नवरात्र से आरम्भ होगी। जो सात दिनों तक चलेगी। कथा में प्रख्यात बंगाल के स्वामी ज्ञाननंद गिरी महाराज कथावाचक होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण में पहुंचकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।