कोटेश्वर में महायज्ञ छह से, तैयारियां शुरू
रुद्रप्रयाग : स्वामी माधवाश्रम जी महाराज के चातुर्मास व्रत को पूरा करने को कोटेश्वर महादेव मंदिर में
रुद्रप्रयाग : स्वामी माधवाश्रम जी महाराज के चातुर्मास व्रत को पूरा करने को कोटेश्वर महादेव मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ समिति इन दिनों इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। इस यज्ञ में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।
आगामी छह सितंबर से स्वामी माधवाश्रम महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए शुरू होने वाले 11 दिवसीय महायज्ञ की भव्य रूप से तैयारियां की जा रही हैं। कोटेश्वर महादेव यज्ञ समिति इन दिनों यज्ञ को लेकर सभी व्यवस्थाएं जुटाने में लगी है। महायज्ञ के लिए मुख्य गेट के साथ ही पंडाल तैयार होने लग गया है। कोटेश्वर मंदिर को सजाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। 16 सितम्बर तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि कोटेश्वर में शुरू होने वाले 11 दिवसीय महायज्ञ स्वामी जी के स्वास्थ्य की कामना के लिए किया जा रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।