केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं 12 से
रुद्रप्रयाग: बरसात के दौरान बंद हवाई सेवाएं 12 सितंबर से फिर केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करेंग
रुद्रप्रयाग: बरसात के दौरान बंद हवाई सेवाएं 12 सितंबर से फिर केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करेंगी। दिल्ली से हवाई कंपनियों का स्टाफ भी केदारघाटी पहुंच गया है। उड़ान भरने के लिए हवाई कंपनियों ने केदारघाटी स्थित अपने हेलीपैड पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
केदारनाथ के लिए प्रत्येक वर्ष दो चरणों में हवाई सेवाएं संचालित होती हैं, पहला चरण यात्रा के शुरूआत में जून महीने तक जारी रहता है। जबकि दूसरा चरण बरसात के बाद सितंबर महीने से शुरू होता है। इस वर्ष हवाई कंपनियों की 12 सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं शुरू होंगी। कंपनियों ने अपना स्टाफ हेलीपैड नारायणकोटी, फाटा, सेरसी में भेज दिया है। पवन हंस, प्रभातम, ट्रांस भारत, पिनेकल, आर्यन, देवभूमि समेत 12 कंपनियां ने जून महीने में सेवाएं दी थी। ट्रांस भारत हवाई कंपनी के एमडी पीके छावड़ी ने बताया कि 12 सितंबर से बरसात के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी। फिलहाल तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।