Move to Jagran APP

भक्तों ने बढ़ाई प्रशासन की दिक्कतें

बृजेश भट्ट, रुद्रप्रयाग केदारनाथ पैदल मार्ग लगातार पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, और दूसरी ओर शिव भक्तों

By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 01:02 AM (IST)
भक्तों ने बढ़ाई प्रशासन की दिक्कतें

बृजेश भट्ट, रुद्रप्रयाग

loksabha election banner

केदारनाथ पैदल मार्ग लगातार पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, और दूसरी ओर शिव भक्तों का रेला रोकना प्रशासन के लिए सोनप्रयाग में मुश्किल साबित हो रहा है। बरसात में यात्रियों की संख्या कम होने के बाद एक सावन शुरू होने पर बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पांच सौ से एक हजार यात्री प्रतिदिन दर्शनों के लिए जा रहे हैं। बरसात के सीजन में केदारनाथ में बढ़ रही भक्तों की संख्या जिला प्रशासन एवं पुलिस के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। सावन मास में गंगाजल चढ़ाने को लेकर बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। पैदल मार्ग बारिश से कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। इससे हर समय दुर्घटना होने का डर प्रशासन को सता रहा है। सावन से पहले यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन सावन शुरू होते ही यह संख्या पांच सौ से लेकर तेरह सौ तक पहुंच रही है। लगातार पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से अब तक एक यात्री की मौत हो गई है। शुक्रवार को भी दो यात्री घायल हो चुके हैं। बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग छौडी गदेरा, चीरवासा, मुनकटिया एवं भीमबली व जंगलचट्टी के बीच व रामबाड़ा के पास खतरनाक बना हुआ है। पैदल मार्ग पर हर समय पहाड़ी से पत्थर गिरने के साथ ही मलबा आ रहा है। इससे यात्रियों के साथ दुर्घटना घटने का हर समय खतरा बना हुआ है। प्रशासन अधिक बारिश व मार्ग खराब होने पर यात्रियों को सोनप्रयाग व अन्य पड़ाव स्थलों पर रोक रहे हैं, लेकिन यात्रियों को रोकना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। यात्री तमाम परेशानी के बावजूद दर्शनों को आतुर हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग की स्थिति -मार्ग खतरनाक-मुनकटिया, जंगलचट्टी, चीरवासा, छौडी गदेरा -गत गुरुवार को रवाना हुए यात्री-818 यात्री मौसम खराब होने पर कुछ समय के लिए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाता है। यह यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय प्रशासन लेता है। पैदल मार्ग पर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर हैं, जबकि बारिश हो रही है।

डॉ. राघव लंगर

जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.