मां दुर्गा की डोली ने पूछी भक्तों की कुशलक्षेम
गुप्तकाशी: अगस्त्यमुनि क्षेत्र के आठ गांव व 360 पुरोहित समाज की कुल देवी मां दुर्गा देवी की दिवारा य
गुप्तकाशी: अगस्त्यमुनि क्षेत्र के आठ गांव व 360 पुरोहित समाज की कुल देवी मां दुर्गा देवी की दिवारा यात्रा ने बस्ती गांव में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। भक्तों ने पुष्प एवं अक्षतों से मां की डोली का स्वागत किया।
लगभग छह साल बाद फेगू स्थित मां दुर्गा देवी 48 दिन की दिवारा यात्रा पर निकली हैं। गुरुवार को मां की डोली बस्ती गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने सुबह सात बजे मांग को भोग लगाया। इसके बाद मां दुर्गा की डोली ने गांव में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पहुंची और आशीर्वाद दिया। रात्रि विश्राम के लिए मां की डोली डुंगर पहुंचेगी। 17 अगस्त को मां की डोली बाबा केदार के दर्शन करेंगी। आठ गांव बस्ती, डमार, टेमरिया तल्ला-मल्ला, बरम्बाडी, फेगू, नागजगई और तिनसोली की सहभागिता से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा देवी की डोली चार दर्जन गांवों का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर फेगू लौटेगी। इसके बाद फेगू गांव में क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन भंडारी, दौलत ¨सह दुमागा, राजेन्द्र ¨सह, मोहन रूवाडी, यशपाल दुमागा समेत कई भक्तजन उपस्थित थे।