1695 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग : गुरुवार को 1695 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए तथा आशीर्वाद लिया
By Edited By: Published: Thu, 23 Jun 2016 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 06:21 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : गुरुवार को 1695 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए तथा आशीर्वाद लिया। वहीं गौरीकुंड से लगभग 1100 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। गत दो सप्ताह से चारधाम यात्रा की रफ्तार में काफी कमी आई है। गुरुवार को 1695 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसमें 859 पुरूष, 711 महिलाएं, 123 बच्चे तथा दो विदेशी पुरूष शामिल हैं। कपाट खुलने से लेकर अब तक 242001 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें