केदारनाथ यात्रा पड़ाव स्थलों पर हाई अलर्ट
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा से जुडे़ सभी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा से जुडे़ सभी पड़ाव स्थलों पर हाई अलर्ट जारी किया है। यात्रा व्यवस्था में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मौसम के आधार पर यात्रियों को सुरक्षा बरतने को कहा गया है।
डीएम रुद्रप्रयाग डॉ. राघव लंघर ने बताया कि मौसम विभाग की अलर्ट के बाद मुख्य रूप से पैदल पड़ाव स्थलों व केदारनाथ में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सतर्क रहने को कहा गया है। अधिक बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने व बारिश थमने पर ही जाने देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है, साथ ही मौसम विभाग के भविष्यवाणी पर भी नजर रखी जा रही है।
एक लाख 42 हजार यात्रियों
ने किए बाबा के दर्शन
रुद्रप्रयाग: सोमवार को 5587 यात्रियों ने भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जबकि 7000 से अधिक यात्री गौरीकुंड से दर्शनों के लिए रवाना हुए।
कपाट खुलने के 21 दिन में एक लाख 42 हजार 154 यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। भोले बाबा के दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। 20 जून तक यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।