महिला एसआइ भर्ती में 22 अभ्यर्थी सफल
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में 150 महिला उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए जिले में तीसरे दिन नाप जोख और शारीरि
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में 150 महिला उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए जिले में तीसरे दिन नाप जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी रही। इसमें 22 महिला अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 63 अभ्यर्थी असफल रहे।
गुलाबराय मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन 120 महिलाओं को बुलाया गया। इनमें 85 महिलाएं ही भर्ती के लिए पहुंची। नापजोख के बाद सभी महिलाओं का बाल थ्रो, लंबी कूद, दौड़, रस्सीकूद, सेटल रेस समेत कई प्रक्रियाएं पार कर कुल 22 महिला अभ्यर्थी ही सफल रही। जबकि 63 महिला अभ्यर्थी असफल रही। गत मंगलवार को भी भर्ती में 120 में से 84 महिला अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता के लिए पहुंची। इनमें 28 महिलाएं ही सफल पाई गई। जबकि 56 महिलाएं असफल रही। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। बताया कि सामान्य श्रेणी में जो अभ्यर्थी भर्ती होने से छूट गए हैं। उनकी भर्ती अंतिम दिन कराई जाएगी।