554 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग : शुक्रवार को कुल 554 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसमें 319 पुरूष, 225 महिलाए
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 06:44 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : शुक्रवार को कुल 554 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसमें 319 पुरूष, 225 महिलाएं, 9 बच्चे एवं 1 विदेशी पुरुष शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग से 148 एवं गौरीकुंड से 120 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी। कपाट खुलने से अब तक कुल 140701 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। हेली सेवा से 313 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ में मौसम सुबह के समय साफ था, लेकिन दोपहर आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। जिला मुख्यालय में दिनभर तेज धूप खिली रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें