710 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग : बुधवार को 710 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सोनप्रयाग से कुल 47
By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 05:43 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : बुधवार को 710 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सोनप्रयाग से कुल 477 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।
बुधवार को जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग से 249 एवं गौरीकुंड से 228 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी। बुधवार को पूरे दिनभर 710 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसमें 397 पुरूष, 293 महिलाएं, 17 बच्चे, एक विदेशी पुरूष एवं दो विदेशी महिलाएं शामिल हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने से अब तक 139658 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, बुधवार को सुबह केदारनाथ में मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब होने से कोहरा छा गया। जिला मुख्यालय में दिनभर तेज घूप खिली रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें