Move to Jagran APP

जय हो ग्रुप के आलोक बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में हुए छात्र संघ चुना

By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 08:18 PM (IST)
जय हो ग्रुप के आलोक बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में हुए छात्र संघ चुनाव में जय हो ग्रुप के आलोक सिंह ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया। यूआर, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा। जबकि जखोली महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

loksabha election banner

गुरुवार को जनपद के सबसे बड़े महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में सुबह आठ बजे से छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। इस बार राजकीय महाविद्यालय में कुल 2011 मतदाता थे। जिसमें से 1388 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बार चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान दोपहर करीब एक बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू की गई। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आलोक सिंह को 639, कविंद्र सिंह को 173 व सूरज को 555 वोट मिले। जबकि 21 मत अवैध पाए गए। आलोक सिंह को 84 मतों से विजयी घोषित किया। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जयदीप सिंह ने प्रतिद्वंद्वी विजयपाल लाल को 70 वोटों से हराया। सचिव पद पर दूसरे प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने के कारण प्रीतम गोस्वामी ही मैदान में थे। जिस कारण उन्हें निर्विरोध रुप से निर्वाचित किया गया। सह सचिव पद के लिए एबीवीपी के अनूप सेमवाल को 610 व पंकज को 538 वोट पड़े। अनूप सेमवाल 72 वोटों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौतम सिंह को 867, शहनवाज को 289 वोट पड़े। गौतम सिंह ने 578 वोटों से जीत दर्ज की। यूआर पर एबीवीपी के प्रत्याशी अमित लिंगवाल को 926 व परमवीर सिंह को 312 वोट पड़े। अमित लिंगवाल 614 वोटों से विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश व गिरीश सिंह को निर्विरोध रुप से चुना गया।

वहीं, राजकीय महाविद्यालय जखोली में में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह बुटोला और यूआर के लिए परमवीर को निर्विरोध चुना गया। महा सचिव के लिए राहुल नेगी व बीरबल चुनावी मैदान में थे। चुनाव में राहुल नेगी को 158 व बीरबल को 50 वोट पड़े। जिससे राहुल ने 108 वोटों से जीत दर्ज की। महाविद्यालय में कुल 450 मतदाताओं में से 208 ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया।

फोटो-27आरडीपीपी-2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.