87 यात्रियों ने किए बाबा के दर्शन
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से मंगलवार को कुल 333 यात्री रवाना हुए। 87 यात्रि
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 06:53 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से मंगलवार को कुल 333 यात्री रवाना हुए। 87 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। सुबह मौसम साफ होने पर प्रशासन ने सोनप्रयाग से 164 व गौरीकुंड से 169 यात्रियों को रवाना किया।
बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों में 65 पुरूष, 19 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल हैं। अब तक 122846 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं व्यवसायिक हेली भी उड़ान नहीं भर सकी। केदारनाथ में सुबह मौसम साफ था, शाम होते-होते मौसम ने करवट ली, और घना कोहरा छा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें