केदारनाथ में पहाड़ी से गिरे पत्थर से यात्री की मौत
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ दर्शनों को जा रहे एक यात्री पर पत्थर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव क
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 06:06 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ दर्शनों को जा रहे एक यात्री पर पत्थर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शनिवार सुबह सोनप्रयाग से 33 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी सैनिक कालोनी अंबीवाला-प्रेमनगर देहरादून, थाना प्रेमनगर अपने अन्य साथियों के साथ केदारनाथ दर्शनों को चले थे। इस बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से लगभग एक किमी आगे चीरवासा के समीप पहाड़ी से पत्थर आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें