Move to Jagran APP

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में भी गर्मी अपने रंग दिखा रही है। शनिवार को शहर का पारा 41

By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 05:07 PM (IST)
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में भी गर्मी अपने रंग दिखा रही है। शनिवार को शहर का पारा 41 डिग्री पहुंच गया। बैरोमीटर पर यह सीजन का सबसे गर्म दिन रेकार्ड किया गया। वहीं केदारपुरी में भी कपाट खुलते वक्त जहां छह फीट बर्फ के ऊपर से यात्री दर्शनों को पहुंच रहे थे, वहीं अब गर्मी की वजह से बर्फ पिघल चुकी है। शनिवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

इस वर्ष हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हुई, मई के महीने में भी ठंड महसूस की गई। लेकिन, शनिवार को तापमान काफी अधिक रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्मी का प्रकोप अधिक है। पिछले एक सप्ताह से रुद्रप्रयाग शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में भी गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान पर नजर

केदारनाथ

अधिकतम-न्यूनतम

17.8 -7

रुद्रप्रयाग

41 -21

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.