Move to Jagran APP

यात्रा मार्ग है जोखिमभरा: तीरथ सिंह

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार केद

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 07:10 PM (IST)
यात्रा मार्ग है जोखिमभरा: तीरथ सिंह

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार केदारनाथ में व्यवस्थाओं के नाम पर भ्रम न फैलाए। कहा कि भाजपा चारधाम यात्रा की विरोधी नहीं है, लेकिन सरकार को चाहिए कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुविधाएं दे। यात्रा के शुरूआती समय में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए अलग से कोई व्यवस्था की जानी चाहिए।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार केदारनाथ के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह तो बहा रही, लेकिन अभी तक व्यवस्थाएं न के बराबर हैं। कहा कि लिनचौली से केदारनाथ का सफर बहुत खतरनाक है। सरकार केदारनाथ में यात्रियों को रुकने के नाम पर अफवाह फैला रही है। केदारनाथ हाइवे पर कई स्थानों पर बने डेंजर जोन को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड तक अभी तक मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। कहा कि लिनचौली-केदारनाथ तक पूरा रास्ता बर्फ से अटा पड़ा है। कहा कि केदारनाथ में बड़ी मशीनें तभी पहुंच सकी, जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई। आरोप लगाया कि सरकार आपदा के नाम पर स्थानीय जनता को केवल गुमराह कर रही है। कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए स्थानीय लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों का सहयोग लेना भी जरुरी है। केदारनाथ में कार्य कर रहे मंदिर समिति के कर्मचारियों की रहने की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है।

कहा कि केदारनाथ में भी हवाई सेवाओं में यात्रियों को छूट दी जानी चाहिए, जिससे यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सके। उन्होंने निम की सराहना करते हुए कहा कि एक वर्ष में निम में अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, प्रवक्ता सुरेश जोशी, वरिष्ठ सर्जन आनंद बोहरा, रामलाल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.