प्रीपेड काउंटर और लंगर संचालन को मांगे आवेदन
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रा को
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रा को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रीपेड काउंटर, खाद्यान्न सामग्री व लंगर के संचालन के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। व्यवस्था यात्रा काल के छह माह तक के लिए रहेगी।
आगामी 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। यात्रा की तिथि नजदीक देख जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक फर्म/व्यक्तियों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें आटा, चावल, दाल खाद्यान्न समेत मसाले, खाद्य तेल, सब्जियों को आपूर्ति करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस बार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में दो, गौरीकुंड में दो, लिनचोली में दो व केदारनाथ बेस कैंप में दो प्रीपेड काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए भी फर्मो से आवेदन मांगे गए हैं। देश विदेश से आने वाले देशी व विदेशी भक्तों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है। निगम पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर लंगर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए खाने की व्यवस्था करेगा। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक लंगर के लिए 5-5 व्यक्तियों के सात समूह बनाकर निगम को उपलब्ध कराएगा। एक समूह में एक कुक, एक वेटर, एक बर्तन साफ करने वाला व दो रूम ब्वाय होंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए है। लंगर संचालन के लिए केवल आपदा प्रभावित व्यक्ति ही पात्र होंगे। जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्था दुरूस्त हो जाएं, इसको देखते हुए समय से खाने, रहने आदि की व्यवस्था यात्रियों के लिए की जा रही है।