पोकलैंड पर पेड़ गिरने से चालक की मौत
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार को मुनकटिया के पास कार्य कर रहे पोकलैंड पर एक प
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार को मुनकटिया के पास कार्य कर रहे पोकलैंड पर एक पेड़ के गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा का रहने वाला था।
मंगलवार को करीब डेढ़ बजे मुनकटिया में गौरीकुंड हाईवे पर पुनर्निर्माण कार्य में लगी एक पोकलैंड मशीन पर अचानक पहाड़ी से पेड़ गिर गया। पेड़ सीधे चालक की सीट पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों की सहायता से आधा घंटे बाद उसे मशीन से बाहर निकाला गया। 108 की मदद से घायल चालक 25 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र महर सिंह निवासी ग्राम बालोटा, करनाल (हरियाणा) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी इन दिनों आपदा से क्षतिग्रस्त हुए सोनप्रयाग से गौरीकुंड हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही है। यह पोकलैंड मशीन लोनिवि के ठेकेदार ने हरियाणा से मंगवाई थी, चालक भी हरियाणा का ही था। यह पूरा क्षेत्र स्लाइडिंग जोन है। यहां पर सभी मजदूर जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं।