केदारनाथ में हवाई सेवाओं की रहेगी धूम
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं की धूम रहने वाली है। दो बड़े
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं की धूम रहने वाली है। दो बड़े हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ में दस से अधिक हेलीकॉप्टर एक साथ उतर सकते हैं। इससे हवाई सेवाओं से अधिक से अधिक यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंच सकते हैं।
केदारनाथ के लिए वर्ष 2003 से सर्वप्रथम अगस्त्यमुनि से हवाई सेवाएं शुरू हुई थी। इसके बाद हवाई कंपनियों ने फाटा और गुप्तकाशी क्षेत्र को हवाई सेवाओं के अनुकूल समझा, यहां से हवाई सेवाएं शुरू की। पांच हवाई कंपनियां गत दो वर्षो से हवाई सेवाएं केदारनाथ में दे रही हैं। इसमें पवन हंस व प्रभातम हवाई सेवा पिछले आठ साल से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में केदारनाथ में मात्र दो हेलीपैड होने से दो ही हेलीकॉप्टर एक बार में लैंड कर सकते थे, लेकिन वर्तमान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने केदारनाथ मंदिर के पीछे 40 गुणा 80 मीटर लंबा हेलीपैड बनाया है, जिसमें एक साथ पांच हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं। इसके साथ ही केदारनाथ बेस कैंप में भी एमआई-26 हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए सौ गुणा पचास मीटर बड़ा हेलीपैड बनाया गया था, जिसमें भी हेलीकॉप्टर उतरने की संभावना है।
केदारनाथ में मंदिर के पीछे और बेस कैंप में बडे हेलीपैड बनाए जा चुके हैं। इसमें एक साथ हेलीकॉप्टर बड़ी संख्या में उतर सकते हैं। जबकि आपदा की स्थिति में बडे़ हेलीकॉप्टर भी उतर सकते हैं।
कर्नल अजय कोठियाल
प्रधानाचार्य, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान