कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
रुद्रप्रयाग : गुप्तकाशी के लंबगौंडी बैंड के समीप अल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कार चाल
By Edited By: Published: Mon, 02 Feb 2015 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 01:05 AM (IST)
रुद्रप्रयाग : गुप्तकाशी के लंबगौंडी बैंड के समीप अल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक को गहरी चोटें आई हैं।
रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे गुप्तकाशी की ओर आ रही एक अल्टो कार गुप्तकाशी के समीप लंबगौंडी बैंड पर सड़क से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। उसमें चालक श्याम सिंह पुत्र रूप सिंह व भूपेंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी तुलंगा घायल हो गए। इसमें चालक गंभीर घायल बताया जा रहा है। घायलों को 108 सेवा की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार में एक छोटा बच्चा भी था। उसे भी हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें