भाजयुमों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा आवेदन शुल्क लेने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
शनिवार को भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता नए बस अड्डे स्थित भाजपा कार्यालय के सम्मुख एकत्रित हुए। जहां से सभी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। मुख्य बाजार में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि एक ओर सरकार बेरोजगारी भत्ता देकर ढ़ोल पीट रही है, वहीं परीक्षा आवेदन पत्र शुल्क लिए जाने से बेरोजगारों को गुमराह कर रही है। यह बेरोजगारों के साथ छलावा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र ही यह निर्णय वापस लेने की मांग उठाई है।
इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष नेगी, महामंत्री सुरेन्द्र रावत, जिला मंत्री विकास डिमरी, नगर अध्यक्ष संदीप पंत, संजय लाल, कुलदीप काला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।