तीनों विकासखंड के लिए कृषि रथ रवाना
संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: रबी कृषक महोत्सव के तहत काश्तकारों के लिए नवीन कृषि तकनीकि व जानकारियां पह
संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: रबी कृषक महोत्सव के तहत काश्तकारों के लिए नवीन कृषि तकनीकि व जानकारियां पहुंचाने के लिए जनपद के तीनों ब्लाकों के लिए कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में आयोजित कृषक महोत्सव का शुभारंभ करते केदारनाथ विधायक व संसदीय सचिव शैलारानी ने कहा कि मौजूदा समय में लोग अपने खेत खलियानों से दूर होते जा रहे है। सरकार कई योजनाएं चला रही है, लेकिन इसके बावजूद भी पहाड़ों में खेत बंजर होने के कगार पर पहुंच गए है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह कृषि विभाग की तमाम महत्वकांक्षी योजनाओं से जुड़े और जैविक कृषि को अपनाकर आगे बढ़ाए। मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार ने कृषकों को नई तकनीकि के बारे में जानकारी देते जैविक कृषि अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने की। इसके पश्चात जनपद के अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उद्यान अधिकारी भागवत सिंह बिष्ट, जिपं उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, ब्लाक ऊखीमठ के ब्लाक प्रमुख संतलाल शाह, सीडीओ एचबी थपालियाल, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधर सिंह वर्मा, पंकज प्रकाश, प्रगतिशील काश्तकार मुरली सिंह चौधरी मौजूद थे।